बाबा नीम करौली जी को हनुमान जी का साक्षात अवतार माना जाता है। बाबा जी का जन्म लगभग उन्नीसवीं सदी के आसपास उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में हुआ था। इनका नाम श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा रखा गया था। माना जाता है कि लगभग 17 वर्ष की आयु में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हो गई थी। नीम करौली बाबा हनुमान जी के बड़े भक्त थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हनुमान जी के लगभग 108 मंदिर बनवाए थे।
दक्षिणेश्वर वीर हनुमान मंदिर एवं श्री बाबा नीम करौली मंदिर



दिनांक 26 जनवरी 2025 (रविवार):
प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम

कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश

श्लोकोंच्चार पूजन एवं जलाधिवास

दिव्य स्तोत्र द्वारा विधियों की पूर्ति विधि एवं अन्नाधिवास

प्रातः कलश सभी विधियों का पूजन एवं पुण्याहवाचन,

प्रातः काल सभी विधियों का पूजन, अर्चनसंपादन, शिखर महा अभिषेक का हवन, - दुग्ध अभिषेक, अमृत प्राणाधिवास, प्राण प्रतिष्ठा मंत्र का उच्चारण एवं दर्पण विसर्जन , - संपूर्ण सभी आराधना एवं दीव्विक क्रियाओं का समापन
श्री बाबा नीम करौली सेवा आश्रम ट्रस्ट के मंत्री मंडल के सदस्य
बाबा नीम करौली जी के विचारों और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने में हमारे मंत्री मंडल के सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये सदस्य बाबा जी की शिक्षाओं और उनके आशीर्वाद को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए समर्पित हैं। बाबा नीम करौली जी के विचार हमेशा प्रेम, करुणा, और निस्वार्थ सेवा पर आधारित रहे हैं, और हमारा मंत्री मंडल इन्हीं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में उतारने का प्रयास करता है।
ये समर्पित सदस्य न केवल मंदिर के कार्यों और व्यवस्थाओं को संभालते हैं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। बाबा जी की शिक्षाओं को जीवंत बनाए रखने के लिए ये सदस्य सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करते हैं। ये सभी कार्य न केवल आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी फैलाते हैं।
हमारे मंत्री मंडल के सदस्य बाबा जी के आशीर्वाद से प्रेरित होकर निस्वार्थ सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हैं। उनके प्रयासों से मंदिर न केवल भक्ति का केंद्र बना है, बल्कि एक ऐसा स्थान बन गया है जहां हर व्यक्ति को शांति और सुकून प्राप्त होता है। आइए, इन समर्पित सदस्यों के योगदान को सलाम करें और उनके प्रेरणादायक कार्यों से प्रेरणा लें।
प्रमुख
राकेश प्रकाश अग्रवाल
9837043353
उप प्रमुख
जगमोहन श्रीवास्तव
9837320181
उप प्रमुख
अरुण कुमार सिंघल
9457268658
मंत्री
दिनेश गुप्ता
9837051116
उपमंत्री
तनमय अग्रवाल
9760017133
कोषाध्यक्ष
अंशु अग्रवाल
9319245838
संगठन मंत्री
मुकेश कुमार जैन
9637128899
संगठन मंत्री
वैभव सिंघल
9897093783